नोएडा: दिनदहाड़े हॉस्टल में घुसकर युवती को मारी गोली, पार्किंग में मिली लाश

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2017 - 04:12 PM (IST)

नोेएडा: नोएडा सेक्टर-62 के शताब्दी रेल विहार में आज सुबह एक लड़की की  दिनदिहाड़े किसी ने हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक लड़की का नाम अंजली (25) है और वह मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली थी। वह मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी लावा में इंजीनियर थी। जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-62 के शताब्दी रेल विहार में एक अपार्टमेंट के बेसमेंट की पार्किंग लोगों ने युवती का खून से सना शव देखा तो सन्न रह गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
PunjabKesari
पुलिस ने युवती के घरवालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे यूपी में पिछले काफी समय से अपराध तेजी से बढ़ रहा है। हाल ही जेवर में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के करीब एक ही परिवार की चार औरतों की आबरू पर हाथ डाला गया था तो यूपी के रामगढ़ में एक लड़की के साथ मनचलों ने सरे आम छेड़छाड़ की थी। सरकार की सख्ती के बावजूद बदमाश बेलगाम होते जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News