नीतीश ने भाजपा की मवेशियों के प्रति संवेदनशीलता का उपहास उड़ाया

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2017 - 10:58 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा और उसके सहयोगी संगठन ‘गोरक्षक’ का उपहास उडाते हुए सोमवार को कहा कि गो रक्षक जो अपने आपको पशु एवं गाय के प्रति संवेदनशील कहते है, उनका यह पहला कर्तव्य है कि सडक पर लावारिस रुप से घूम रहे जानवरों के लिए विशेष गोशाला बनाकर उनको उसमें रखें तथा उसकी सेवा करें। मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित लोक संवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान गो हत्या के संबंध में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार में गो हत्या वर्जित है। यह आज का कानून नहीं बहुुत पहले से बिहार में गो हत्या वर्जित है। यहां के लोगों की मानसिकता गाय की हत्या की नहीं रही है।

गो रक्षकों द्वारा लावारिस पशुआें का पालन पोषण करना चाहिए
उन्होंने भाजपा के सहयोगी संगठन गो रक्षक दल पर निशाना साधते हुए कहा कि सडक पर लावारिस पशु घूमते रहते हैं, जिस कारण से बहुत दुर्घटनाएं घटती हैं। गो रक्षकों को इन लावारिस पशुआें का पालन पोषण करना चाहिए। नीतीश ने कहा कि प्लास्टिक खाकर कितने जानवर मर रहे हैं। गो रक्षक जो अपने आपको पशु एवं गाय के प्रति संवेदनशील कहते हैं, उनका यह पहला कर्तव्य है कि सडक पर लावारिस रुप से घूम रहे जानवरों के लिए विशेष गोशाला बनाकर उनको उसमें रखें तथा उसकी सेवा करें।

सभी दलों को कश्मीर समस्या में शामिल करना
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पटना में इस तरह का प्रयोग करने जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि गो हत्या के नाम पर अगर यह मानसिकता है कि मूल समस्याआें से लोगों का ध्यान हटाया जाए तो हम उसके खिलाफ है। कश्मीर मसले पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में नीतीश ने कहा कि कश्मीर की स्थिति बहुत संवेदनशील है। केन्द्र सरकार को सभी दलों को साथ लेकर कार्रवाई करने के लिए पहल करनी चाहिए। सभी दलों को कश्मीर समस्या में शामिल करना चाहिए। कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी भारत का ही हिस्सा है यही हम सभी भारतीयों की सोच है। उन्होंने कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान केन्द्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का मामला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News