नीतीश के दांव से PM मोदी हाे रहे मजबूत

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 10:17 AM (IST)

नई दिल्लीः देश में उत्तर, पश्चिम और पूर्व में हर तरफ भाजपा का बेस मजबूत हो रहा है। साथ ही नीतीश के दांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2019 में सत्ता में वापसी करने की संभावना पहले से अधिक प्रबल होती दिखाई पड़ रही है। जद (यू) के नीतीश कुमार के बिहार में साथ आ जाने से भाजपा और उसके सहयोगी दलों का देश की लगभग 70 प्रतिशत से अधिक आबादी पर शासन हो गया है और राजग की छाप तकरीबन देश के सभी हिस्सों तक पहुंच गई है। भाजपा और उसके सहयोगियों की उन 12 राज्यों में से 7 में सरकार है।

'कांग्रेस का ग्राफ नीचे आया'
ऐसे 5 गैर-भाजपा राज्यों में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व है। भाजपा के विस्तार के साथ ही पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस का ग्राफ नीचे आ गया है। अब देश की सबसे पुरानी पार्टी के पास सिर्फ कर्नाटक जैसा बड़ा राज्य बचा हुआ है जहां अगले साल चुनाव होने हैं। कर्नाटक में भी बी.एस. येद्दियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस को बेदखल करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। अब नीतीश कुमार के साथ आने से भाजपा के मिशन को और भी बल मिला है। अब पूर्व की दिशा में पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य बचा है जो उसकी पहुंच से बाहर है। भाजपा ने दक्षिण के राज्यों में अपनी पैठ बनाई है। आंध्र प्रदेश में तेलगू देशम पार्टी के साथ वह सरकार में है। तेलंगाना और तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दलों के साथ भी भाजपा की दोस्ती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News