विनय शर्मा की आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या: वकील ए पी सिंह

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2016 - 04:43 PM (IST)

नई दिल्ली: निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले के एक दोषी विनय शर्मा ने कल तिहाड़ जेल में आत्महत्या का प्रयास किया। उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोषी के वकील ए पी सिंह ने दावा किया है कि यह आत्महत्या की नहीं बल्कि हत्या की कोशिश है। उन्होंने बताया कि वह दो दिन पहले विनय से मिले थे और उसने जेल प्रशासन द्वारा उत्पीड़ऩ की शिकायत की थी। सिंह के अनुसार वह ऐसी मानसिक स्थिति में नहीं था कि आत्महत्या कर सके।

हीं, जेल के सूत्रों ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने से पहले उसने भारी मात्रा में अवसाद मिटाने वाली गोलियां खाईं थी। शर्मा अवसादग्रस्त था इसलिए उसे दवाईयां दी जा रही थीं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News