एक नजर: पिछले 13 सालों में नक्सलियों के 13 सबसे बड़े हमले

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 08:58 PM (IST)

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 26 जवानों की मौत हो गई तथा छह जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 74वीं बटालियन की दो कंपनियों को बुरकापाल से चिंतागुफा के मध्य बन रहे सड़क की सुरक्षा में रवाना किया गया था।

दल जब बुरकापाल से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। था। दल जब बुरकापाल से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में सीआरपीएफ के 26 जवानों की मौत हो गई। साल 2005 से 2015 तक छत्तीसगढ़ में 2245 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 859 सुरक्षाकर्मी 677 आम नागरिक और 709 नक्सली शामिल हैं।

पिछले 13 सालों में छत्तीसगढ़ में नक्सली हमलों पर एक नजर 
साल 2005 से 2015 तक राज्य में 2245 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 859 सुरक्षाकर्मी 677 आम नागरिक और 709 नक्सली शामिल हैं। एक नजर 2005 से अप्रैल, 2015 तक नक्सली हमले में मरे लोगों के आंकड़ों पर —
2005 - 124
2006 - 361
2007 - 350
2008 - 168
2009 - 345
2010 - 327
2011 - 176
2012 - 108
2013 - 128
2014 - 113
2015 - 38
2016 में नक्सली और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में 41 जवान शहीद हुए जिसमें 30 मार्च को दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के सबसे ज्यादा 7 जवान शहीद हुए थे।
2017 में जनवरी महीने से 22 मार्च तक नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच 10 बार मुठभेड़ हो चुकी है, जिसमें 24 जवान शहीद हुए थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News