रूपाणी के शपथ समारोह के बाद मोदी को याद आए पुराने दिन, शेयर कीं तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2017 - 03:28 PM (IST)

नई दिल्लीः गुजरात में लगातार छठी बार सत्ता में आई भाजपा की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आज मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल के अलावा कैबिनेट स्तर के 8 और राज्य स्तर के 10 मंत्रियों को राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने यहां सचिवालय मैदान पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा नीतिश कुमार, योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा और राजग शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राजनाथ सिंह, नीतिन गडकरी समेत कई नेता मौजूद थे। वहीं रूपाणी के शपथ समारोह के बाद पीएम मोदी ने अपने कुछ पुराने पल याद किए और ट्विटर पर उन पलों को तस्वीरों के साथ शेयर किया।
 

मोदी लगातार चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। मोदी 7 अक्तूबर 2001 से लेकर 22 मई 2014 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। मोदी ने 2001, 2002, 2007, 2012 के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडू भी दिखे। मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी। उनसे पहले  केशुभाई पटेल राज्य के मुखिया थे।
 

मोदी के गुजरात का सीएम बनते ही विपक्ष लगातार कमजोर होती गई और भाजपा की पहले से ज्यादा राज्य में पकड़ हो गई। इसके बाद 2014 में मोदी को देश के पीएम के तौर पर आगे रखा गया और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ शासन में लौटी। 22 सालों में पहली बार है कि जब भाजपा को गुजरात में 100 सीटों से कम मिली हैं। जबकि कांग्रेस को  80 सीटें मिलीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News