मुख्य सचिव मारपीट मामला: दोनों AAP विधायकों को नहीं मिली जमानत

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 05:51 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित हमले के अति संवेदनशील मामले में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। अदालत ने गिरफ्तार किए गए आप विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जारवाल को जमानत देने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद दोनों विधायकों को तिहाड़ जेल भेज दिया है। अदालत इस मामलें में कल सुनवाई करेगा। इससे पहले भी दोनों विधायकों को बुधवार रात जेल में रात गुजारनी पड़ी थी। दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट से दोनों विधायकों की रिमांड की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी। 

मुख्य सचिव ने लगाए ये आरोप
मुख्यमंत्री के घर पर लगा सीसीटीवी फुटेज से साफ नजर आ रहा है कि मुख्य सचिव प्रकाश की गाड़ी मुख्यमंत्री निवास में जाती है और सात मिनट आठ सेंकेंड बाद निकल जाती है। अपनी शिकायत में प्रकाश ने आरोप लगाया था कि 19 फरवरी की रात को वह सोफा पर बैठे थे, उनकी एक तरफ खान और दूसरी तरफ दूसरे आप विधायक थे। बिना किसी भड़कावे के ये दोनों विधायक ने उनके सिर पर घूसे चलाने लगे। आम आदमी पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है।  मुख्य सचिव की शिकायत पर उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। खान ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव भाजपा की शह पर काम कर रहे हैं तथा यह घटना आप सरकार को बर्खास्त करने के लिए बहाना है। पुलिस गृहमंत्री के दबाव में काम कर रही है।     प्रकाश ने दावा किया कि बैठक के दौरान उनसे आप के मीडिया प्रचार के बारे में सवाल किया गया। उधर, आप कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि उन्हें राशन वितरण पर चर्चा के लिए बुलाया गया था।  मुख्य सचिव ने पुलिस से शिकायत की है कि यह हमला पूर्वनियोजित था तथा वहां मौजूद लोगों ने उसकी साजिश रची थी। पुलिस ने आपराधिक साजिश के आरोप के साथ प्राथमिकी दर्ज की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News