जानिए, मीसा भारती की किन संपत्तियों पर गिरी IT की गाज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 01:37 PM (IST)

नई दिल्ली: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार पर बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को लालू की बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कुछ संपत्तियों को आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के अंतर्गत कुर्क कर लिया। इनमें मीसा के पति शैलेश कुमार की संपत्ति भी शामिल है। इस कार्रवाई के बाद अब इन संपत्तियाें को न ताे बेचा जा सकता है और ना ही किराए पर दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मीसा, तेजस्वी और शैलेश पर यह कार्रवाई 'वित्तीय अनियमितताओं' के आरोपों को लेकर की गई है।

काैन सी संपत्तियां हुई कुर्क?
बेनामी संपत्ति लेनदेन कानून, 1988 के तहत अस्थायी आदेश के जरिए मीसा के दिल्ली में एक मकान और एक प्लाॅट की कुर्की की गई है। ये संपत्तियां बेनामी कब्जे में थीं। यह कानून पिछले साल 1 नवंबर से लागू हुअा है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कुछ और संपत्तियों को भी कुर्क किया जा सकता है। इससे पहले मीसा के चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश कुमार अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। विभाग के द्वारा मीसा और कुमार को भी पूछताछ के लिए समन जारी किए गए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News