विसर्जन विवाद पर बोली ममता- मरते दम तक करती रहूंगी तुष्टिकरण

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2017 - 06:43 PM (IST)

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर कलकत्ता हाई कोर्ट की फटकार का कोई असर नहीं दिखाई दिया। राज्‍य में मुहर्रम के दिन दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक लगाने को लेकर विवादों में घिरी ममता ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। जानकारी के अनुसार  ममता ने कहा कि जब मैं दुर्गा पूजा या गणेश उत्सव का शुभारंभ करती हूं तो तुष्टिकरण का आरोप नहीं लगता लेकिन ईद की नमाज अदा कर लूं तो विरोधी ऐसा आरोप लगाने लगते हैं। 

मैं किसी से नहीं करती भेदभाव
उन्होंने कहा कि अगर ये तुष्टिकरण है तो मैं जब तक जीवित हूं, ऐसा करती रहूंगी। अगर कोई मेरे माथे पर गन भी रख दे तब भी मैं यही करूंगी। मैं किसी से भेदभाव नहीं करती ये बंगाल की संस्कृति है, ये मेरी संस्कृति है। गौरतलब है कि भाजपा और दक्षिणपंथी संगठन ममता बनर्जी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते रहे हैं। विवाद तब बढ़ गया जब ममता सरकार ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंध लगा गया। इस फैसले के विरोध में हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई। जिसके बाद अदालत ने ममता सरकार के फैसले को पलट दिया। 

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पूजा के दौरान मुहर्रम समेत सभी दिनों रात 12 बजे तक प्रतिमा विसर्जन करने की अनुमति दे दी। सरकार के निर्देश को एकपक्षीय बताते हुए अदालत ने पुलिस से शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम के अवसर पर ताजिया निकालने के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित करने और दोनों धार्मिक पर्व के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए कहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News