मध्य प्रदेश के शिक्षामंत्री का फरमान- मदरसों में रोज फहराएं तिरंगा

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2017 - 03:38 PM (IST)

नई दिल्ली: मदरसों में राष्ट्रगान और तिरंगा फहराने के विवाद के बीच मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय शाह ने सबी मदरसों से अपील की है कि वह मदरसों में तिरंगा फहराएं और वह अपने मदरसे में बच्चाें को राष्ट्रगान गाने के लिए कहे जिससे कि उनमे राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार हो। उन्होंने कहा कि जैसे स्कूलों में रोज तिरंगा फहराया जाता है, मेरी गुजारिश है कि सारे मदरसों में रोज तिरंगा फहराया जाए और राष्ट्रगान हो। मैं समझता हूं कि इस पर किसी को आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए।

इससे पहले की थी जय हिंद बोलने की मांग
इससे पहले सतना में शाह ने कहा था कि स्कूल में बच्चों को उपस्थिति दर्ज कराते समय एक अक्टूबर से जय हिंद बोलना होगा। वहीं कार्यक्र म में मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कैसे देश को प्रेम किया जाए और किस तरह से देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाए, हमारे स्कूलों के पाठ्यक्रम का यह हिस्सा होना चाहिए। इससे पहले उत्तर प्रदेश मदरसा एजुकेशन बोर्ड ने राज्य के सभी मदरसों को 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले कायक्रमों की विडियो रिकॉर्डिंग करने का आदेश दिया था, साथ ही इस दिन उन्हें राष्ट्रगान और तिरंगा फाहराए जाने को अनिवार्य रुप से घोषित किया था। इसके बाद राज्य में इस पर विवाद शुरू हो गया था। करीब 150 मदरसों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए घोषणा की थी कि वे स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगान नहीं गाएंगे और ना ही कोई विडियोग्राफी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News