लालू का बयान, राहुल को नेता के तौर पर करेंगे स्वीकार

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2017 - 01:51 PM (IST)

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी का अध्यक्ष बनने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि राहुल एक युवा नेता हैं और हम उन्हें पार्टी के अध्यक्ष के रुप में अवश्य स्वीकार करेंगे। कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है।

लालू ने कहा कि आगामी चुनावों को भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना होगा। एकजुटता से लड़कर सभी विपक्षी पार्टियां बहुत जल्द भाजपा का सफाया कर देंगी। 

राजद अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह गुजरात चुनावों के डर से राम व गाय के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है। अब वह लोग राम को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विदाई का समय आ गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News