जानिए हिंदुस्तान की शान ‘राष्ट्रपति भवन’ के बारे में कुछ खास बातें

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 01:11 PM (IST)

नई दिल्ली: रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति चुने गए हैं और 25 जुलाई को शपथग्रहण के साथ ही उनका आधिकारिक कार्यकाल शुरू हो जाएगा। कोविंद अगले 5 साल राष्ट्रपति भवन में रहेंगे। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति का निवास स्थान खुद में ही काफी भव्य है। किसान के बेटे से लेकर, वैज्ञानिक और साधारण परिवार से आए लोग इसके मुखिया रह चुके हैं। आजादी से 18 साल पहले बने इस भव्य राष्ट्रपति भवन से जुड़ी यह कुछ खास बातें हैं। PunjabKesari

इस भवन को बनाने में लगे थे 17 साल
राष्ट्रपति भवन इटली क्यूरनल पैलेस के बाद दूसरा सबसे बड़ा निवास स्थान है। इस इमारत को बनाने में पूरे 17 साल लगे थे। इसको बनाने में 29 हजार मजदूर और कर्मचारी लगे थे। तकरीबन 2 लाख वर्गफीट में बने इस भवन में 70 करोड़ ईंट और 30 लाख क्यूबिक फीट पत्थर का प्रयोग किया गया था। इस इमारत में 300 कमरे हैं। शुरू में दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहीं पर रुकते थे। इसमें 750 कर्मचारी काम करते हैं। 50 रसोइए नियुक्ति किए गए हैं। जो दुनिया भर के पकवान बनाने में महारत रखते हैं।PunjabKesari

मुगल गार्डेन को देखने आते हैं देश-विदेश से पर्यटक
इस इमारत को बनाने के लिए माल्च गांवों के रायसीनी परिवार के लोगों की जमीनें अधिग्रहीत की गई थी। यह गांव पहाड़ी पर था तभी से इसे रायसीना हिल्स कहा जाता है। राष्ट्रपति भवन के अंदर मुगल गार्डेन को हर साल फरवरी में आम जनता के लिए खोला जाता है जिसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। इसके अलावा भी इसमें कई तरह के उद्यान हैं. जिसमें गोलाकार उद्यान सबसे ज्यादा खूबसूरत है। राष्ट्रपति भवन के बैंक्वेट हॉल में 104 मेहमान एक साथ बैठ सकते हैं. इसमें विशेष तरह की प्रकाश व्यवस्था की गई है। इस कक्ष में पूर्व राष्ट्रपतियों की तस्वीरें लगी हैं। PunjabKesari

हर शनिवार होता है चेंज ऑफ गार्ड समारोह
राष्ट्रपति भवन के उपहार संग्रहालय में एक चांदी की कुर्सी रखी है जिसका वजन 640 किलोग्राम है। वर्ष 1911 में लगे दिल्ली दरबार में जार्ज पंचम इसी कुर्सी पर बैठे थे। इस भवन के अशोका हॉल में शपथग्रहण समारोह होता है। इस हॉल को भी अद्भुत तरीके से सजाया गया है। राष्ट्रपति भवन में बच्चों के लिए 2 दीर्घाएं बनाई गई हैं। हर शनिवार को सुबह 10 बजे आधे घंटे तक चेंज ऑफ गार्ड समारोह होता है। इसे देखने के लिए सिर्फ अपना फोटो पहचानपत्र दिखाना होता है।PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News