गिरफ्तारी की आशंका के बीच दोस्त संग लंदन गए कार्ति चिदंबरम

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 10:18 AM (IST)

नई दिल्ली: सी.बी.आई. की छापेमारी के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम व उनके बेटे कार्ति चिदम्बरम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। वहीं कार्ति भारत छोड़कर लंदन चले गए हैं। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच का सामना कर रहे कार्ति के लंदन जाने की भनक सुरक्षा एजेंसियों को भी नहीं लगी। कार्ति के लंदन रवाना होने की खबर सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की तैयार शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए कार्ति चिदंबरम लंदन रवाना हुए। हालांकि पी. चिदंबरम का कहना है कि कार्ति का लंदन दौरा पहले से निर्धारित था। वह कुछ दिन बाद भारत लौट आएंगे, उनके विदेश दौरे पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने कहा कार्ति अपने दोस्तों संग गया है, भागा नहीं है।

बढ़ सकती है कार्ति चिदम्बरम की मुश्किलें
ई.डी. और सी.बी.आई. के बाद अब सी.बी.डी.टी. इस मामले की जांच नए सिरे से आगे बढ़ा सकती है। सी.बी.डी.टी. के चेयरमैन ने पी.एम.ओ. के साथ मीटिंग की है जिन्होंने बताया कि कार्ति चिदम्बरम के बारे में हमें 2 साल पहले जानकारी मिली थी। हमने आवश्यकता अनुसार इस मामले की जांच की है। इस समय जो जानकारियां उन्हें मिली हैं उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। केस को मॉनिटर किया जा रहा है और कार्ति चिदम्बरम को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News