ज्योतिरादित्य के बोल- भाजपा नेता करते हैं कांय..कांय

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2018 - 03:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के कोलारस और मुंगावली उपचुनाव में अपनी जीत दर्ज करवाने के लिए भाजपा और कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यह लड़ाई सीधे तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच की मानी जा रही है। चुनावी सभाओं में भी इन दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को​ मिली। इसी बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा नेताओं की तुलना कौवे से कर डाली।

भाजपा पर साधा निशाना
सांसद ज्योतिरादित्य ने अपने एक चुनावी कार्यक्रम में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो मंत्री कोलारस उपचुनाव प्रचार पर आ रहे हैं, कोई उस डाल पर बैठा है, कोई उस डाल पर बैठा है, बस कांय..कांय.. कांय...कर रहे हैं। सांसद के इस बयान का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि कोलारस और मुंगावली में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार वीरवार शाम थम गया। इस दिन कांग्रेस और बीजेपी दोनों की दलों के नेताओं ने चुनावी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। फरवरी में सिंधिया लगभग 75 रैलियां और 15 रोड शो कर चुके हैं। इस दौरान वे शिवराज सरकार पर खूब प्रहार करते नजर आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News