झारखंड में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की दूसरी घटना आई सामने, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 05, 2018 - 11:46 AM (IST)

रांचीः झारखंड में पिछले कुछ दिनों में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की यह दूसरी घटना सामने आई है। होली के दिन नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, मामला रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली के पास का है, जहां होली के दिन 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दुकान पर शैंपू खरीदने गई। अनिल शर्मा नाम का दुकानदार लड़की को रंग लगाने के बहाने दुकान के ऊपर ले गया। इसके उपरान्त उसने लड़की के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता को रविवार को सारी बात बताई। 

बता दें कि लड़की के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके पश्चात रविवार को लोअर बाजार थाना में पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News