झारखंड: कुमारधुबी में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 की मौत, कई घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2017 - 09:31 AM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के कुमारधुबी में एक पटाखा फैक्टरी में आग लग गई है। आग के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 25 लोग घायल हो गए हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्टरी में रविवार शाम करीब चार बजे अचानक आग लग गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रभात कुमार ने बताया कि कुमारधुबी गांव में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से यह हादसा हुआ। घाटशिला के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) अरविंद कुमार लाल ने बताया कि आग के कारण घर की एक भी दीवार गिर गई और कुछ लोग उसके नीचे आ गए।

एसडीओ ने बताया कि देर रात तक पटाखे रुक-रुककर फटते रहे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक पीड़िता की पहचान पार्वती शंकर के तौर पर हुई है, जो उस पटाखा फैक्टरी के मालिक की मां थी। घटना का पता चलने के बाद स्थानीय भाजपा सांसद बिद्युत बरन महतो मौके पर पहुंचे। महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मृतकों के परिवार वालों को दो लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने का आश्वासन दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News