पर्यटन के नक्शे पर जम्मू को भी मिलेगी पहचान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 01:31 PM (IST)

जम्मू:  मन्दिरों के शहर जम्मू को पर्यटन के नक्शे पर कश्मीर और लद्दाख की तरह अलग पहचान मिलेगी। इस बात का अश्वासन पर्यटन मंत्री प्रिया सेठी ने दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया को अपने स्थानों के बारे में अगर हमने नहीं बताया तो यह हमार नसमझी होगी। मंत्री ने कहा कि दूसरे राज्य अपने राज्य के हर छोटे से छोटे स्थान को प्रदर्शित करते हैं और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत कुछ पेश करने की जरूरत है। जम्मू में भी विभिन्न चीजें हैं और इन्हें बेहत्तर ढंग से पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो राज्य पर्यटन के मामले में पिछड़ जाएगा।


मंत्री ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की प्रशंसा की। नवरात्रि उत्सव के बारे में बोलते हुए मंत्री ने कहा कि इसे बड़े पैमान पर सफल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार नवरात्रि में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News