रूहानी का UNSC पर प्रहार- सवा अरब से ज्यादा आबादी वाले भारत को वीटों क्यों नहीं ?

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2018 - 11:43 AM (IST)

तेहरानः  'ईरान के इस्लामी गणराज्य की विदेश नीति की प्राथमिकताओं' विषय पर अपने विशेष संबोधन दौरान  ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने संयुक्त राष्ट्र   सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में भारत को न शामिल किए जाने पर आवाज बुलंद की । उन्होंने UNSC पर प्रहार करते सवाल उठाया कि भारत जिसकी आबादी सवा अरब से ज्यादा है, उसे यूएन में वीटो पावर क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन देशों   के पास परमाणु बम थे सिर्फ उन्हें ही वीटो अधिकार दिए गए हैं।” बता दें कि UNSC के 5 स्थायी सदस्यों के पास वीटो पावर हैं ये देश हैं अमरीका, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस।

 उन्होंने  वीटो पावर सिस्टम की कड़ी आलोचना करते सवाल किया कि"भारत को वीटो का अधिकार क्यों नहीं है? क्यों अन्य देशों के वीटो अधिकार हैं? " ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि न केवल इन देशों के पास  वीटो शक्ति है, उनके पास परमाणु बम भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा किसी भी देश की  विदेशी नीति निष्पक्ष और  राष्ट्रीय हित से ऊपर होनी चाहिए।  उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सभी देशों और लोगों के लिए निष्पक्षता और न्याय के मुद्दे को नैतिक तौर पर विदेश नीति में शामिल नहीं किया जाता दुनिया में  युद्ध, आक्रमण, आतंकवाद  जारी रहेगा। ईरानी राष्ट्रपति ने सीर में हस्तक्षेप के लिए संयुक्त राज्य की भी आलोचना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News