आज दोपहर बाद से भारतीय मंदिर रहेंगे बंद, नहीं होंगे भगवान के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 07:52 AM (IST)

आज पूर्णिमा की रात भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात्रि 10 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा और समाप्ति 8 अगस्त को 12.49 मिनट पर होगी। यह खगोलीय दृश्य भारत के अतिरिक्त कई देशों में नजर आएगा।

 
प्रख्यात दिवंगत ज्योतिषाचार्य पंडित कल्याणा स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पं. शिव कुमार शर्मा ने आज यह जानकारी दी। पंडित शिव शर्मा ने कहा कि यह ग्रहण मकर राशि में घटित होगा जिस कारण इस राशि वालों को ग्रहण विशेष कष्टप्रद रह सकता है, जबकि मेष, सिंह, वृश्चिक व मीन राशि वालों को शुभ तथा वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु व कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण ठीक नहीं है। 


चंद्र ग्रहण के चलते देशभर के समस्त मंदिर 7 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण के सूतक को लेकर दोपहर 1 बजकर 52 मिनट से 8 अगस्त 12.49 मिनट तक बंद रहेंगे। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण लगने से लगभग 9 घंटे सूतक लगता है, जिस दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद रखने का विधान है और ग्रहण की समाप्ति पर सभी मूर्तियों को गंगा जल से स्नान के बाद उनके वस्त्र बदले जाते हैं। सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News