अमेरिका में भारतीय छात्र को मारी गोली, परिवार ने सुषमा स्वराज से लगाई गुहार

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 07:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है किसी पार्किंग विवाद को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। अमेरिका में पिछले 10 दिन में यह दूसरी घटना है, जब किसी भारतीय पर हमला हुआ है। इससे पहले भी एक भारतीय को लूट कर उसे गोली मार दी थी।

जानकारी के अनुसार हैदराबाद का रहने वाले मोहम्मद अकबर शिकागो में पढ़ाई कर रहा है। जहां उसकी कुछ अज्ञात लोगों के साथ पार्किंग को लेकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अकबर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और अकबर को अस्पताल लेकर गए। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। शिकागो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन हमलावरअभी भी फरार हैं। अकबर के परिवार ने तेलंगाना सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की अपील की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News