फ्रांस में होगी भारत के विशाल सौर ऊर्जा प्रोजैक्ट पर चर्चा

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2017 - 04:29 PM (IST)

वाशिंगटनः इस हफ्ते फ्रांस में 'वन प्लानेट सम्मेलन' में भारत के विशाल सौर ऊर्जा प्रोजैक्ट पर चर्चा होगी। यह जानकारी विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने दी।  अल्ट्रा-मैगा सोलर पावर प्रोजैक्ट को मैगा सोलर पार्क भी कहा जाता है। यह भारत की सुनियोजित श्रृंखलाबद्ध सौर ऊर्जा परियोजनाएं हैं जो भारत की सौर ऊर्जा की क्षमता 20,000 मैगावॉट से बढ़ा कर 40,000 मैगावॉट कर देंगीं।

किम ने बताया कि सम्मेलन में चर्चा का विषय रहने वाली प्रमुख परियोजनाओं में भारत का अल्ट्रा-मैगा सोलर प्रोजैक्ट भी होगा। पर्यावरण परिवर्तन के पेरिस समझौते में विकासशील देशों की मदद के बारे में पूछे जाने पर किम ने कहा कि विश्व बैंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम कर रहा है। मैं इस बात को लेकर बहुत आश्वस्त हूं कि भारत में परिवर्तनीय ऊर्जा को लेकर क्या हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय नेता ने भारत के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। ताकि तेजी से कार्बन के घनत्व को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोदी व्यक्तिगत, सार्वजनिक तौर पर बहुत ही मजबूती से भारत के भविष्य को कम कार्बन वाली परिवर्तनीय ऊर्जा की तरफ ले जा रहे हैं। सौर और पनबिजली के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन अभी भी बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। मुझे लगता है कि भारत सरकार को भी इस बात का पूरा अहसास है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News