भारत ने रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बढ़ाए हाथ, भेजी 700 टन राहत सामग्री

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 12:31 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत रोहिंग्य शरणार्थियों के लिए राहत सामग्री की एक नई खेप बांग्लादेश भेज रहा है। नौसेना के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा बंदरगाह में नौसेना के पोत आईएनएस घडिय़ाल पर करीब 700 टन राहत सामग्री लादी जा रही है, ताकि इसे बांग्लादेश के चटगांव ले जाया जा सके।

 

शरणार्थियों  के बीच वितरित की जाने वाली इस राहत सामग्री को पारिवारिक पैकेटों में भरा जा रहा है। इनमें खाद्य पदार्थ, कपड़े और मच्छरदानी सहित कई अन्य सामान हैं। इन सामग्रियों को करीब 62,000 परिवारों में बांटे जाने की संभावना है।   इस महीने की शुरूआत में वायुसेना का एक हेवीलिफ्ट परिवहन विमान बांग्लादेश में रोहिंग्य शरणार्थियोंं के लिए करीब 55 टन राहत सामग्री लेकर गया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News