अमरीका ने भारत से मांगी बड़ी मदद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 01:01 PM (IST)

वॉशिंगटनः विश्व में आतंकवाद के ख़ात्म के लिए अमरीका मुख्य भूमिका निभा रहा है। इसी कारण  पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम का अमरीका पर बड़ा असर नजर आ रहा है।  आतंकवाद पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना कर चुके अमरीका ने अब उस पर नजर रखने के लिए भारत से मदद मांगी है।संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को समर्थन दिए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है इसलिए पाकिस्तान पर नजर रखने में भारत उनकी मदद कर सकता है।

अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया में आतंकवाद से लड़ने के लिए अमरीका की नई रणनीति का जिक्र करते हुए हेली ने कहा कि इस स्ट्रैटेजी की अहम बातों में से एक भारत के साथ अमरीका की रणनीतिक साझेदारी विकसित करना है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया में अमरीका के खतरा बने आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करना है।  हेली ने कहा कि परमाणु हथियारों को आतंकवादियों की पहुंच से दूर रखना भी हमारा मकसद है।

निक्की हैली ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कामयाबी के लिए हम राष्ट्रीय से लेकर अर्थव्यवस्था, कूटनीतिक और सेना जैसे सभी फोरम का इस्तेमाल करेंगे। निक्की हेली ने आतंकवाद के अलावा बाकी दूसरे मुद्दों पर भारत के सहयोग की बात कही।  उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में आर्थिक और विकास के क्षेत्र में मदद के लिए भी अमेरिका भारत की ओर देख रहा है।  हेली ने कहा, 'हमें अफगानिस्तान में वास्तव में भारत की मदद की जरूरत है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News