भारत और जापान ने शुरू किया पनडुब्बी निरोधक युद्धाभ्यास

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2017 - 10:14 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत और जापान की नौसेनाओं ने दोनों देशों के आसपास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में युद्धाभ्यास किया। दोनों देशों ने अपने परिचालन समन्वय को और बढ़ाने के लिए रविवार को हिन्द महासागर क्षेत्र में तीन दिवसीय पनडुब्बी विरोधी सैन्याभ्यास शुरू किया।

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना के दो पी-8 लंबी दूरी के समुद्री टोही पनडुब्बी निरोधक जंगी विमान तथा दो पी 3 सी ओरिएन जेट इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। दो पी 3 सी ओरिएन जेट रविवार को गोवा के हंसा में नोसेना के एयर स्टेशन पर पहुंचे। ये भी पनडुब्बी निरोधक हैं।

यह अभ्यास भारत और जापान में इस चिंता के बीच हो रहा है कि चीन हिन्द प्रशांत क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा ने कहा कि दोनों नौसेनाओं के ‘‘एयरक्रू’’ संयुक्त अभियान की अवधारणा तैयार करने के लिए गहन संवाद करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News