स्वास्थ्य मंत्री का तंज, कहा- राबड़ी देवी केवल अकूत संपत्ति अर्जित करना जानती हैं
punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 11:51 AM (IST)
पटना(संजीव कुमार): बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी कभी भी किसी शहीद हुए सैनिक के घर नहीं गई होंगी। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव ने अपने कार्यकाल में केवल अकूत संपत्ति अर्जित करने का काम किया।
मंगल पांडे ने कहा कि भारत की सेना पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति पर सैनिकों को पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि देश के सैनिक गोली चलाने के लिए किसी पदाधिकारी के फोन का इंतजार नहीं करते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम में लोगों की समस्या को सुना और विभागीय समस्या का त्वरित समाधान किया। साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा कार्यालय में चल रहे सहयोग कार्यक्रम से आम जनता काफी लाभान्वित हो रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Rang Panchami : रंग पंचमी पर कर लें यह उपाय, मां लक्ष्मी का घर में होगा वास
Rang Panchami: रंगपंचमी पर धरती पर आएंगे देवी-देवता, इस विधि से करें उन्हें प्रसन्न
मैड़ी मेले में आए अमृतसर के श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
नाहन-हरिपुरधार मार्ग पर वैन दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ ने बचाई 3 लोगों की जान