बार्डर पर हो रही गोलीबारी पर गृहमंत्री का आश्वासन, अपने वीर जवानों पर भरोसा रखें

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 02:57 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान द्वारा सरहद पर की जा रही गोलीबारी पर केन्द्रिय गृह मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि भारत के जवानों पर भरोसा रखें। सिंह ने कहा कि इससे अधिक वह कुछ नहीं कहना चाहेंगे। इससे पहले केन्द्रिय गृह राज्यमंत्री हंस राज अहीर ने भी कहा था कि अगर वो एक गोली चलाएंगे तो उन्हें जवाब में दस गोलियां मिलेंगी। 


पाकिस्तान द्वारा शनिवार को की गई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। अखनूर से लेकर आरएसपुरा तक पाकिस्तान द्वारा आईबी पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। अरनिया सेक्टर के ज्यौड़ा फार्म में लगातार गोलाबरी जारी है। पाक रेंजर्स मोर्टार के गोले दाग रहे हैं। अरनिया के मुख्य बाजार तक गोले गिर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News