दाऊद को पकडऩे की बात हो रही थी पकड़ी इनसे हनीप्रीत भी नहीं जा रही!

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2017 - 03:00 PM (IST)

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कथित मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की फरारी को लेकर सोशल मीडिया पर मोदी सरकार से लेकर हरियाणा सरकार का मजाक उड़ाया जा रहा है। फेसबुक, ट्विटर व वाट्सएप पर कहा जा रहा है कि ये लोग दाऊद को क्या पकड़ेंगे, जो हनीप्रीत को नहीं पकड़ पा रहे हैं। हनीप्रीत और पुलिस प्रशासन पर तंज कसे जा रहे हैं।  मीडिया पर भी व्यंग्य कसे जा रहे हैं कि टीवी न्यूज में हनीप्रीत के अलावा कुछ नहीं दिख रहा है। लोग कह रहे हैं कि आजम खान की भैंसों की तर्ज पर हनीप्रीत को खोजा जा रहा है। सोशल मीडिया पर बाबा और हनीप्रीत के तमाम फोटो वायरल हो रहे हैं।

किसने क्या कहा
‘दाऊद’ को पकडऩे की बात हो रही थी, पकड़ी इनसे हनीप्रीत भी नहीं जा रही.!                       
 राहुल शर्मा

 हनीप्रीत अगर लंदन भागती तो विजय माल्या उसे पापा की कमी महसूस नहीं होने देता।   
 रीगल सिंह

पुलिस हनीप्रीत का उन बच्चों की तरह इंतजार कर रही है, जैसे रिश्तेदार नाश्ता कर रहे हाें और घर के सभी बच्चे उसे जाने का इंतजार करते हैं कि कब वो आये और वो कब नमकीन बिस्कुट पर टूट पड़ें।              
 जयविजय

 बचपन में मां डराती थी बाबा पकड़ के ले जाएगा साला, बाबा ही पकड़ा गया
अंजू

 जीडीपी जाए भाड़ में हम तो हनीप्रीत को दिखाएंगे!         
 दीक्षा

विजय माल्या भाग गया हनीप्रीत भी भाग गई यही हालत रही तो आतंकी भी वारदात करके भाग जायेंगे ये कैसा चौकीदार रखा है 
हिमांशू

 जब से खबर आई कि हनीप्रीत डेरे की प्रमुख बनेगी और गुफा में बुलाकर माफी दिया करेगी मेरे कुछ दोस्त डेराप्रेमी बनने के लिए उतावले हो रहे हैं
प्रशांत

 पुलिस हनी को ढूंढ़ रही है पर असली हनी तो बाबा रामदेव के पास है।                                  
अनिता

 सोनम गुप्ता तो खामखा बदनाम थी बेवफा तो हनीप्रीत निकली 
राय साहब

आजम खान की भैसों के बाद, हनीप्रीत ही है जिसे इतनी शिद्दत से ढूंढ़ा जा रहा है।               
ललिता

इतनी तो हीर रांझे की जोड़ी भी मशहूर नही हुई जितनी रहीम और हनीप्रीत की हो गई है।                          
 इरफान

 कुछ दोस्त अपने दोस्तों को मुसीबत में छोड़कर ऐसे भागते हैं जैसे राम रहीम को छोड़कर हनीप्रीत।
मोहन

कल शाम से ट्विटर पर नहीं आया। दोस्तों ने अफवाह फैला दिया कि हनीप्रीत को लेकर फरार हो गया मैं...                                 
 मानव


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News