गुजरात सीएम रूपाणी ने दिया राज्य के मंत्रिमंडल से इस्तीफा

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 08:52 AM (IST)

गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ गुरुवार को राज्यपाल को त्याग पत्र सौंप दिया। रूपाणी ने दोपहर को उप मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल तथा मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ यहां राज्य के राज्यपाल ओ.पी. कोहली से मुलाकात की और उन्हें राज्य के मंत्रिमंडल का त्याग पत्र सौंप दिया।

उन्होंने मंत्रिमंडल को मिले राज्यपाल के सहयोग पर आभार जताया। राज्यपाल कोहली ने उनको विधानसभा चुनाव में मिली विजय पर शुभकामनाएं दीं और अन्य व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने को कहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News