गृहमंत्री से मिले जम्मू कश्मीर के गवर्नर वोहरा, कश्मीर पर की चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 04:28 PM (IST)

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के गवर्नर एन एन वोहरा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें कश्मीर के हालातों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीजफायर से लेकर जम्मू कश्मीर के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई। राज्यपाल ने केन्द्रिय गृहमंत्री को कश्मीर की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया और कश्मीर में शांति बहाली के लिए उठाए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।

सीजफायर को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हुई। गौरतलब है कि 12 अगस्त को पाकिस्तान की गोलीबारी में पुंछ में एक महिला की मौत हो गई जबकि 13 अगस्त को पाकिस्तान ने चार बार संघर्ष विराम क उल्लंघन किया। पाकिसतान एलओसी को लगातार निशाना बनाता आ रहा है। 8 अगस्त को पाक की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News