ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, सुसाइड से पहले लड़की ने लिखा लव लेटर

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 02:36 PM (IST)

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले एक लड़का और लड़की ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले लड़की ने एक लव लेटर भी लिखा। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुरैना में पुलिस को खबर मिली कि आसन नदी के ब्रिज के पास एक लड़का-लड़की के शव कटे हुए पड़े हैं। पुलिस को लड़के की जेब से उसका आधार कार्ड मिला जिससे मृतक की पहचान शिवकुमार परमार और लड़की का सुमन जाटव के तौर पर हुई। ये दोनों राजस्थान के धौलपुर जिले के सलेमपुर गांव के निवासी थे। दोनों ही सोमवार की सुबह से अपने घर से गायब थे।PunjabKesari

पुलिस को शिवकुमार की जेब से एक लव लेटर भी मिला जिसे लड़की ने लिखा था। इसमें लिखा है कि मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आपने जो नंबर दिया उसपे फोन नहीं कर सकती। फिर कभी यहां आओ तो मुलाकात करना। क्या तुम मुझसे प्यार करते हो। हम तो तुमसे बहुत प्यार करते हैं। आपके पास नंबर जाए तो कॉल कर लेना। सहदेव की शादी में आना तो जरुर मिलना। जानकारी के अनुसार दोनों की जात अलग होने के कारण उनके परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए थे। परिजनों ने उन दोनों के मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दी थी इसके बाद दोनों ने सुसाइड जैसा कदम उठा लिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News