ब्वॉयफ्रेंड के कमरे में मिली लड़की की लाश, CCTV फुटेज से खुला राज

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 01:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक 21 वर्षीय लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी गई। जिसका शव उसके ब्वायफ्रेंड के कमरे से बरामद हुआ। हमलावर ने युवती के शरीर पर कई वार किए हैं जिससे पूरे कमरे में खून बिखरा था। हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार योगा और अर्जुन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन लड़की के घर वाले उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। इस बात को लेकर अर्जुन लड़की से नाराज था और इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। 

बताया जा रहा है कि योगा अर्जुन से मिलने उसके नए फ्लैट पर गई थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके घर वालों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें योगा आरोपी के फ्लैट में जाती दिखाई दी। इसके बाद जब अर्जुन के फ्लैट का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर योगा की लाश पड़ी थी। परिवार वालों के मुताबिक अर्जुन पहले उनकी बिल्डिंग में रहता था लेकिन योगा के पिता ने उसे कुछ दिन पहले वहां से निकाल दिया था। पुलिस ने अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News