दरवेश बनकर किशोरी का किया अपहरण और फिर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 07:34 PM (IST)

श्रीनगर : ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में जम्मू कश्मीर पुलिस ने किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म करने के लिए 50 वर्षीय फर्जी दरवेश को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार गत 6 सितंबर को श्रीनगर के सौरा पुलिस स्टेशन में मंजूर अहमद भट्ट निवासी शाहामा नागबल गांदरबल ने शिकायत दर्ज कराई कि फर्जी दरवेश ने उसकी किशोरी बेटी का 4 सितंबर को अपरहण कर लिया।


इस दौरान पुलिस ने तुरन्त धारा 363 आर.पी.सी. के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सभी प्रयासों को बाद 15 वर्षीय किशोरी को बरामद किया गया और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया। तीन दिनों को बाद भट्ट को बडगाम के बीरवाह इलाके से गिरफ्तार किया गया और लडक़ी को बरामद किया गया। अधिकारी ने कहा कि लडक़ी का चिकित्सा परीक्षण किया गया और रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। साथ ही भट्ट के खिलाफ अब बलात्कार का भी मामला दर्ज किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News