MLA मर्डर केस में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2017 - 01:54 PM (IST)

नई दिल्ली: 22 साल से ज्यादा पुराने विधायक मर्डर केस में पूर्व सांसद और आरजेडी नेता प्रभुनाथ सिंह और उनके 2 सहयोगियों को उम्रकैद की सजा दी गई है। प्रभुनाथ पर विधायक अशोक सिंह की हत्या का मामला चल रहा था। इसमें उन्हें 18 मई को झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने दोषी करार दिया था। मशरक से विधायक अशोक सिंह की हत्या 22 साल पहले साल वर्ष 1995 में हुई थी।

अशोक सिंह उस वक्त जनता दल से विधायक थे। उनपर वर्ष 1991 में भी हमला हुआ था लेकिन उसमें वह बच निकले थे। लेकिन वर्ष 1995 में उनका मर्डर कर दिया गया। प्रभुनाथ सिंह पिछले लोकसभा चुनाव में महाराजगंज सीट से हार गए थे। उन्हें भाजपा के जनार्दन सिंह ने हराया था। प्रभुनाथ सिंह को लालू प्रसाद यादव का करीबी माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News