पहली बार किसी खिलाड़ी के हाथों में खेल मंत्रालय, तारीफ में ट्विटर पर रनों की बरसात

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 08:44 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में पहली बार किसी खिलाड़ी के हाथों में खेल मंत्रालय की कमान दिए जाने लोगों में काफी खुशी है। मोदी सरकार का ये फैसला सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वाहवाही बटोर रहा है। ट्विटर पर इस खबर के आते ही ट्विटर पर प्रतिक्रिया वालों का तांता लग गया। सभी का यही कहना था कि पहली बार ऐसे शख्स को खेल मंत्रालय की कमान दी गई है जो खिलाड़ियों की जरूरतें और परेशानियों को समझता है। 

बता दें कि रविवार को हुए मोदी कैबिनेट की फेरबदल के बाद ओलंपियन राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को खेल मंत्री बनाया गया है। 2004 में एथेंस में हुए ओलंपिक खेलों में राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने निशानेबाजी में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता था। इससे पहले दिल्ली से सांसद विजय गोयल खेल मंत्री थे।

जबकि राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ सूचना प्रसारण राज्यमंत्री थे। राठौड़ के खेल मंत्री बनते ही ट्विटर पर लोग अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।  ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिन्द्रा ने लिखा, ‘राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ को खेल मंत्री के रुप में देखकर खुशी हो रही है।’ 

कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्वीट किया, ‘औरों के बारे में तो नहीं कह सकता लेकिन खेल मंत्री के रुप में राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ अच्छी पसंद है।’ अभिनेता रणदीप हुडा ने भी इस फैसले को सही बताया है और कहा है कि वो पहले भी खिलाड़ी थे आज भी खिलाड़ी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News