फारूक को नहीं पता कि उनकी पत्नी के पास कितनी प्रापर्टी है

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 02:34 PM (IST)

श्रीनगर: डा फारूक अब्दुल्ला करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पर उन्हें यह नहीं पता कि उनकी बेगम साहिबा के पास कितनी संपत्ति है। इस बात का खुलासा उन्होंने अनंतनाग लोकसभा चुनाव के लिए भरे अपन नामांकन पत्र के लिए दिए बयौरे में कहा है। जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम के अनुसार उनकी पत्नी वर्षों से लंदन में हैं और इस कारण से उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति है। हांलाकि उन्होंने यह जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर में उनकी धर्मपत्नी की कोई प्रापर्टी नहीं है।
डा अब्दुल्ला के पास करोड़ों की संपत्ति है। तीन साल में उनकी संपत्ति में डेढ़ करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है। फारूक के अनुसार 2014 में उनकी वार्षिक आय 10 लाख 67 हजार 304 रु पये थी जोकि 2017 में बढक़र 21 लाख 20 हजार 931 रु पये हो गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News