MCD Exit Poll: तीनों निगमों में खिलेगा 'कमल', AAP-कांग्रेस का सूपड़ा साफ!

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 08:42 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के तीनों नगर निगमों के चुनाव एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भारी बढ़त के साथ लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ होने की संभावना जताई गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के दूसरे और कांग्रेस के तीसरे स्थान पर रहने का अनुमान है।

तीनों निगमों के 270 वार्डों के लिए मतदान हुआ जिनके नतीजे 26 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। दो वार्डों में उम्मीदवार के निधन की वजह से मतदान नहीं हुआ। मतदान की समाप्ति के बाद इंडिया टुडे एक्सिस के एक्जिट पोल में भाजपा को 202 से 220 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में काबिज आप को केवल 23 से 35 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को 19 से 21 और अन्य को दो से आठ वार्डों पर जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है।

दिल्ली में निगमों के चुनाव में आप के उतरने से पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। यह चुनाव भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों के लिए ही साख का सवाल बने हुए है। भाजपा दस वर्षों तक निगमों पर काबिज रही किन्तु इस बार उसने अपने किसी वर्तमान पार्षद अथवा उसके रिश्तेदार को टिकट नहीं दिया। पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के बूते लगातार तीसरी बार निगमों की वैतरणी पार करने की उम्मीद लगाए हुए है।

वर्ष 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद आप को हाल ही में पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों में निराशा हाथ लगी है। पार्टी हाल में ही राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी की जमानत बचाने में सफल नहीं हुई थी। पिछले दो साल के अरविंद केजरीवाल सरकार के काम काज को मुद्दा बनाकर पार्टी चुनाव मैदान में है।

अगर निगम चुनावों में उसे आशातीत सफलता नहीं मिली तो उसके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठेंगे। कांग्रेस भी निगम चुनावों के जरिये राजधानी में अपनी खोई जमीन तलाशने में जुटी है। हालांकि मतदान से चंद रोज पहले पार्टी के कई कद्दावर नेता भाजपा में शामिल हो गए जिससे पार्टी कीउम्मीदों को झटका लगने की आशंका जताई जा रही है। आप ने पिछले सप्ताह आतंरिक सर्वे जारी करते हुए दावा किया था कि उसे 51.2 प्रतिशत वोटों के साथ 218 वार्डो पर जीत हासिल होगी। कांग्रेस ने भी अपने आंतरिक सर्वे में 208 वार्डों पर जीत का दावा किया है।

एक नजर विभिन्‍न एग्जिट पोल में नगर निगम चुनाव के नतीजों पर 
एबीपी न्‍यूज-सी वोटर और आज तक के एक्जिट पोल में तीनों नगर निगमों में बीजेपी को भारी बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। 


ABP न्‍यूज-सी वोटर:
दिल्‍ली नगर निगम (272 सीट) :
बीजेपी- 218
आप- 24
कांग्रेस- 22
अन्‍य- 8


पूर्वी दिल्‍ली:
बीजेपी- 47
आप- 9
कांग्रेस- 6
अन्‍य- 2


उत्‍तरी दिल्‍ली:
बीजेपी- 88
आप- 6
कांग्रेस- 7
अन्‍य- 3


दक्षिणी दिल्‍ली:
बीजेपी- 83
आप- 9
कांग्रेस- 9
अन्‍य- 3


आज तक-एक्सिस माई इंडिया:
दिल्‍ली नगर निगम (272 सीट) :
बीजेपी- 202-220
आप- 23-35
कांग्रेस- 19-31
अन्‍य-


पूर्वी दिल्‍ली (64 सीट) :
बीजेपी- 45-51
आप- 6-10
कांग्रेस- 4-8
अन्‍य- 0-2


उत्‍तरी दिल्‍ली (104 सीट) :
बीजेपी- 78-84
आप- 8-12
कांग्रेस- 8-12
अन्‍य- 1-3


दक्षिणी दिल्‍ली (104 सीट) :
बीजेपी- 79-85
आप- 7-11
कांग्रेस- 7-11
अन्‍य- 1-3


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News