अंधविश्वास का कारनामा, युवती को मिली अनोखी सजा

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 01:58 PM (IST)

रांचीः अंधविश्वास एक ऐसी समस्या जिसका समाधान सामने होते हुये भी कोसो दूर हैं। विश्वास टूट कर बिखरता हैं लेकिन अंधविश्वास मजबूती से खड़ा होता हैं। चौंका देने वाली अंधविश्वास की एक ऐसी ही घटना ब्राम्बे गांव से सामने आई है। इस गांव में किसी लड़की का छप्पर पर चढ़ना शुभ नही माना जाता और कान काटना इसकी सजा है।

जानकारी के अनुसार एक युवती ने जब घर के छप्पर पर चढ़ने की गल्ती की तो उसे कान काटने की सजा सुना दी गई। युवती इस बात से इतना घबरा गई कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर मांडर अस्पताल भेजा गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा गांव के मुखिया को जांच के लिए बुलाया गया है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News