जलती कार में भारतीय गर्लफ्रैंड को छोड़ भाग गया ड्राइवर, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 03:36 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमरीका के शहर न्यूयॉर्क में एक हादसे में भारतीय मूल की महिला की जलकर मौत हो गई। हादसे दौरान कार को आग लगने पर ड्राइवर भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रैंड को कार में ही छोड़ कर भाग गया। न्यूयॉर्क डेली अखबार के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह हुआ।

कार से दमकल कर्मियों ने  हरलीन ग्रेवाल (25) का जला हुआ शव बरामद किया। हरलीन  के माता-पिता का ताल्लुक पंजाब से बताया गया है। ड्राइवर की पहचान  सईद अहमद (23) के रूप में की गई है। उसने आग लगने के बाद कुछ दूरी पर जाकर कार रोकी और अस्पताल भाग गया। कार से दमकल कर्मियों ने  हरलीन ग्रेवाल (25) का जला हुआ शव बरामद किया। ड्राइवर की पहचान  सईद अहमद (23) के रूप में की गई है।

 उसने आग लगने के बाद कुछ दूरी पर जाकर कार रोकी और अस्पताल भाग गया। पुलिस ने उसे अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। आग में उसके हाथ और पैर झुलस गए हैं। उस पर हत्या समेत कई आरोप लगाए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अहमद ने शराब पी रखी थी। उसका लाइसेंस भी निलंबित पाया गया है। वह अवैध रूप से ड्राइविंग कर रहा था। चश्मदीदों के अनुसार, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगी। वहीं अहमद के भाई वहीद ने दावा किया कि उसने ग्रेवाल को बचाने का प्रयास किया था।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News