डोकलाम विवाद: जापान ने दिया भारत का साथ, तो बौखला गया चीन

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 04:26 PM (IST)

नई दिल्ली: डोकलाम इलाके को लेकर चीन के साथ चल रहे विवाद में जापान द्वारा भारत को समर्थन देने पर चीन बौखला गया है। चीन ने कहा है कि भले ही जापान भारत को समर्थन देना चाहता है, लेकिन उसे भारत और चीन के बीच जारी तनाव पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। 
 

डोकलाम को विवादित क्षेत्र बताए जाने पर चीन नाराज 
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आज अपने बयान में कहा है कि सच्चाई जानें बिना कोई बयान न दें। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, 'मैं जानती हूं कि जापान के राजदूत भारत को समर्थन देना चाहते हैं। मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि उन्हें तथ्यों को जांचे बिना ऐसे ही टिप्पणी करने से बचना चाहिए।' जापानी राजदूत द्वारा डोकलाम को विवादित क्षेत्र बताए जाने पर भी चीनी प्रवक्ता ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'डोकलाम को लेकर कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं है। इस इलाके में सीमा की पहचान हो चुकी है और दोनों ही पक्षों ने इसकी पुष्टि की है। 


बता दें कि जापान पहला देश है, जिसने चीन के साथ जारी विवाद में भारत का खुलकर समर्थन किया है। अमरीका ने भी इस मुद्दे पर कहा था कि दोनों देशों को सीधी बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझा लेना चाहिए। वहीं, चीनी प्रवक्ता ने दोहराया कि भारत को विवादित क्षेत्र से अपनी सेनाएं तुरंत हटा लेनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News