दिग्विजय ने PM मोदी को तंज कसते हुए दी बधाई, भड़के लोग

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 12:16 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 67वां जन्मदिन है और सुबह से ही ट्विटर पर उन्हे मंत्रियों की बधाईयां आ रही है। मोदी हर साल की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन पर अपनी मां से मिलने सुबह गांधीनगर पहुंचे। वहीं विपक्षी नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मोदी जी के जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं, भगवान उन्हें उनकी गलतियों को स्वीकारने और उन्हें सही करने की समझ दे। 


एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा कि मोदी जी के लिए एक सलाह अपनी गलतियों को मानने के लिए बहुत ताकत चाहिए, अपने आपको गलत बताना साहस का काम है, कमजोरी नहीं। मोदी को दी गई सलाह लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंंने दिग्विजय सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाई। कई लोगों ने कहा कि जन्मदिन की बधाई देते वक्त तो उन्हे राजनीति नहीं करनी चाहिए थी। इससे पहले दिग्विजय ने पीएम मोदी की एक फोटो पोस्ट की थी। उस फोटो पर काफी बवाल हुआ था। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News