दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ कर हुए 8,063

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2017 - 03:08 AM (IST)

नई दिल्ली: राजधानी में पिछले एक सप्ताह के दौरान डेंगू के कम से कम 705 नए मामले सामने आने की खबर है। इन्हें मिला कर इस बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 8,000 से ज्यादा हो गई। 

नगर निगम की ओर से जारी रपट में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि 11 नवंबर तक मलेरिया और चिकुनगुनिया के क्रमश: 1,106 और 855 मामले दर्ज किए गए थे। रपट के अनुसार, डेंगू के कुल 8,063 मामलों में से 4,188 मरीज दिल्ली के हैं, जबकि दूसरे राज्यों से यहां उपचार के लिए आने वालों की संख्या 3,875 है। रपट के अनुसार, छह नवंबर तक डेंगू के 7,358 मामले दर्ज किए गए।   
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News