आतंकियों की यातना के शिकार युवक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 08:23 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में अज्ञात आतंकियों की यातना के शिकार स्थानीय युवक की गुरुवार को मौत हो गई है। इस महीने की शुरुआत में अज्ञात आतंकियों ने 20 साल के युवक को अगवा किया था। मृतक का नाम ओमैस भट है जिसका आठ मार्च को कोइमु क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने इस युवक की हत्या करने के इरादे से उसे यातनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपहरण के कुछ घंटों के बाद वह बेहोश पाया गया था और उसे शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंसेज (एस.के.आई.एम.एस.) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। 

 


बता दें कि उसी सप्ताह जुमा नमाज पर कोईमु इलाके की कुछ मस्जिदों में इमामों ने कथित तौर पर आतंकियों द्वारा लिखे गए संदेश को पढ़ा था जिसमें आतंकियों में युवक को पीटने को स्वीकार किया था। उनके संदेश में आतंकियों ने दावा किया था उन्होंने युवक को आंदोलन विरोधी गतिविधियों में कथित भागीदारी के लिए पीटा था। वह आंदोलन विरोधी गतिविधियों में शामिल सभी लोगों को चेतावनी देते हैं। वहीं, पुलिस ने घटना के बाद धारा 364 आर.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. नंबर 4/2018 दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News