सोनिया और मनमोहन के कारण त्रिपुरा में कांग्रेस की दुर्दशा: आशीष शाह

punjabkesari.in Sunday, Feb 04, 2018 - 05:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा कांग्रेस के पूर्व विधायक और अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार  आशीष कुमार शाह ने आरोप लगाया कि पार्टी हाईकमान तथा शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के कारण राज्य में कांग्रेस पार्टी दुविधा की स्थिति में है तथा इसने भाजपा को अपना स्थान दे दिया है। कांग्रेस की परंपरागत अगरतला शहर में स्थित बोर्दाेवली सीट से भाजपा उम्मीदवार के रुप में इस बार चुनाव लड़ रहे शाह ने मीडिया से रूबरू हुए।

उन्होंने कहा, कांग्रेस हाईकमान ने माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रति नरम रुख अपनाए रखा और धीरे-धीरे ईच्छाशक्ति को त्याग दिया। ऐसी स्थिति में पार्टी का गिरावट अवश्य भावी था।

गौरतलब है कि शाह समेत कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी की सदस्यता त्याग कर पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्ववाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए और बाद में वे भाजपा में आ गये। शाह ने कहा, धूर विरोधी वाम तथा कम्युनिस्टों के खिलाफ लड़ाई के दौरान हमें केंद्रीय नेताओं से समर्थन और उत्साहवर्धन की उम्मीद होती है, लेकिन शायद ही कभी हमें किसी प्रकार समर्थन मिला हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News