दाउद की संपत्ति पर शौचालय बनवाएंगे चक्रपाणि, पहले फूंकी थी कार

punjabkesari.in Friday, Nov 10, 2017 - 06:35 PM (IST)

नई दिल्ली: मोस्ट वॉन्टेड दाउद इब्राहिम की कार खरीद कर आग लगाने वाले स्वामी चक्रपाणि एकबार फिर चर्चाओं में हैं। स्वामी चक्रपाणि ने घोषणा की है कि दाउद की कार के बाद अब वो उसकी मुंबई स्थित संपत्ति को भी खरीदेंगे तथा उसपर सार्वजनिक शौचालय बनवाएंगे।

मुंबई में शुक्रवार को दाउद की संपत्ति पर बोली लगाने की आखिरी तारीख थी। जिसके चलते चक्रपाणि मुंबई पहुंचे और संपत्ति पर बोली लगाई। स्वामी चक्रपाणि पहली बार सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने गाजियाबाद में दाउद की कार पर आग लगवा दी थी। उस वक्त मुंबई में हुई नीलामी में 32 हजार रुपए में उन्होंने कार को खरीदा था।

मालूम हो कि कार जलाने के बाद स्वामी चक्रपाणि की हत्या की साजिश रची गई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दाउद के दो गुर्गों जुनैद और रॉबिंसन के साथ-साथ 4 लोगों की गिरफ्तार किया था।

दाउद की हिट लिस्ट में स्वामी चक्रपाणि
बताया जाता है कि दाउद की हिट लिस्ट में उसके दो दुश्मन हैं। इनमें चक्रपाणि महाराज के अलावा दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद डी-कंपनी का दुश्मन छोटा राजन है। दाउद हर हाल में उसे भी मारना चाहता था। लेकिन छोटा राजन के भारतीय एजेंसियों के जरिए गिरफ्तार होने के बाद दाउद का ये सपना अधूरा ही रह गया। हालांकि, दाउद का सबसे करीबी छोटा शकील मीडिया के जरिए उसे मारने कसमें अभी बार-बार खाता रहा है।

इसलिए जलाई गई थी कार
ऑल इंडिया हिंदू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा करने वाले स्वामी चक्रपाणि ने कहा, ‘दाउद इब्राहिम और उसके गुर्गो ने देश में और खासकर मुम्बई में जो आतंकवाद फैलाया, कार को जलाना सांकेतिक रूप से उसी आतंकवाद का अंतिम संस्कार है।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News