बिहार में ब्रिटिश दम्पति से दुर्व्यवहार, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2017 - 10:44 AM (IST)

पटना: बिहार के पांडरक में गंगा नदी के किनारे पर एक ब्रिटिश दंपति  के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के लिए 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि 2  लुटेरे हथियारों और लाठी के साथ आए, दुर्व्यवहार किया और लूटने की कोशिश की।  वे किसी तरह नदी पार कर गए और पुलिस से मदद मांगी।
पटना एसएसपी ने  बताया कि लुटेरों की पहचान कर उन्हें कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि पिछले महीने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में चार युवकों ने छड़ों और पत्थरों के साथ एक स्विस युगल पर हमला किया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्य सरकार से हमले के बारे में रिपोर्ट मांगी है। पर्यटन मंत्री के अल्फोंसन ने भी इस प्रकरण के बारे में गंभीरता से विचार किया और कहा कि ऐसी घटनाओं ने देश में पर्यटन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। उन्होंने दंपति के लिए पांच सितारा होटल में 2 दिन रहने की पेशकश की है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News