अपने बच्चे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई बहादुर मां

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 05:28 PM (IST)

नई दिल्ली: उत्तरी मुंबई के एक गांव में एक मां ने अपने लाल की सलामती के लिए अपनी जान की परवाह किए एक आदमखोर तेंदुए से भीड़ कई। तेंदुए से लड़ाई में मां को काफी चोटें भी आई, मां और बच्चा दोनों सही सलामत हैं। दरअसल यहां के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से सटे आरेय कॉलोनी में एक तेंदुआ आ गया। उसने प्रमीला रिंजाद नाम की महिला के बच्चे पर हमला किया और उसे लेकर भागने लगा।

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए पर हमला कर दिया और चिल्लाने लगी। महिला के हमले और शोर से घबराकर तेंदुआ मौके से भाग गया। बाद में आसपास के लोगों ने प्रमीला रिंजाद और उसके बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के लिए बाद डाक्टरों ने महिला और उसके बच्चे को घर भेज दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News