थराली से भाजपा विधायक मगन लाल शाह का निधन

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2018 - 12:00 AM (IST)

नेशनल डेस्क: चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट से विधायक मगन लाल शाह का रविवार देर रात जॉलीग्रांट अस्पताल में निधन हो गया । बता दें कि मगन लाल शाह की पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब थी। जिसके बाद उन्हें जॉलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर तबियत नाजुक होने से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
PunjabKesari
सीएम भी पहुंचे थे हालचाल लेने
डॉक्टरों के मुताबिक विधायक को सांस लेने में तकलीफ, फेंफड़ों में इन्फेक्शन और निमोनिया था। डॉक्टरों की एक टीम दिल्ली के विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ संपर्क में थी। लेकिन तमाम प्रयास के बाबजूद मगन लाल शाह पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान विधायक की पत्नी मुन्नी देवी चमोली अस्पताल में मौजूद रहीं। वहीं शुक्रवार को  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह और बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट हॉस्पिटल में विधायक का हालचाल जानने पहुंचे थे।

दरअसल, 19 फरवरी को विधायक मगन लाल शाह को जॉलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालात नाजुक बनी हुई थी। रविवार देर रात मगनलाल का निधन हो गया। उन्होंने चमोली की थराली विधानसभा सीट से 2017 में हुए चुनाव में जीत हासिल की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News