पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा को झटका, TMC ने मारी बाजी

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2017 - 03:00 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नगरपालिका के सातों चनाव के परिणाम आज घोषित किए गए। इन निकायों की अधिकतर सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी ने भारी जीत हासिल की है। पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में नगरपालिका के सात निकायों की सीटों पर चुनाव लड़ा। आज घोषित चुनाव परिणामों में पार्टी ने सभी सातों निकायों में भारी विजय हासिल की। मतदान की गिनती सुबह साढ़े 8 बजे शुरू की गयी। 

दूसरे नंबर पर भाजपा
नालहाटी (बीरभूम) की 16 सीटों में से 14 सीटों के परिणाम पार्टी के पक्ष में रहे, शेष दो सीटों में से एक सीट फारवर्ड टलॉक और एक निदलीय उम्मीदवार के पक्ष गई। पार्टी ने दक्षिण दिनाजपुर में बुनिआदपर नगर पालिका की 14 सीटों में से 13 सीटेें जीती और एक भाजपा के पक्ष में गया। इसके अलावा सत्तारूढ़ पार्टी ने दुर्गापुर और पंसकुरा के क्रमश: 43 और 18 सदस्यीय बोर्ड में भी भारी जीत हासिल की। सुश्री बनर्जी की अध्यक्षता में पार्टी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि पार्टी दोनों वार्डों में दो-तिहाई बहुमत से विजय हासिल करेंगी। तृणमूल ने हल्दिया निकास की 29 सीटों में से 23 सीटों पर और दुर्गापुरी की 16 सीटों में से 12 सीटों पर विजय हासिल की है जिसमें से भाजपा ने मात्र चार सीटें जीती हैं। सुश्री बनर्जी ने लोगों को पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने और उन्हें विजयी बनाने पर बधाई दी है और कहा यह लोकतंत्र की जीत है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News