तस्सद्दुक मुफ्ती के लिए भाजपा ने शुरु किया चुनाव प्रचार

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 02:04 PM (IST)

श्रीनगर: अनंतनाग और श्रीनगर संसदीय सीटों के उपचुनावों के लिए चुनाव प्रचार शुरु होने के बाद भाजपा ने गठबंधन सहयोगी पी.डी.पी. के लिए अपने समर्थन की घोषणा कर दी। भाजपा ने अलग से चुनाव लडऩे के खिलाफ फैसला लिया है। दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिला के खन्नबल इलाके में भाजपा एम.एल.सी. सोफी यूसुफ ने कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए घोषणा की कि भाजपा ने उपचुनावों में किसी भी उम्मीदवार को नहीं खड़ा करने का फैसला लिया है। उन्होंने मतदाताओं से पी.डी.पी. उम्मीदवार और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भाई तस्सद्दुक मुफ्ती का समर्थन करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि जम्मू में गत रात पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। सोफी ने कहा कि भाजपा ने मूल सदस्यता संख्या को तीन लाख पार कर दिया है और हमारे सभी वोट पी.डी.पी. को जाएंगे। इस बीच गत रात इलाके में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए तस्सद्दुक मुफ्ती ने लोगों से उनकी जीत के लिए उनके जीवन को खतरे में नहीं डालने का आग्रह किया था। वह जीते या हारे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। महत्वपूर्ण यह है कि जीत आपकी हो।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News