बिहारी लड़के की स्पेनिश दुल्हनियां, जानें कैसे बनी दोनों की लव स्टोरी?(Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2017 - 03:54 PM (IST)

अररिया: बिहार के अररिय में बिहारी लड़का और स्पेन की लड़की शादी के बंधन में बंध गए। शादी के लिए लड़की सात समंदर पार भारत आई। शादी में दुल्हन बनी सारा रियोस के साथ उनके पिता एडुआर्डो पोजो और मां फ्रांसिस्को रियोस भी शामिल हुई। शादी में जैसे ही वरमाला डालने के लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंची लोग खाने की प्लेट छोड़ उसे देखने पहुंच गए। लड़के का नाम अखिलेश गुप्ता है जबकि विदेशी दुल्हन का नाम सारा रियोस है। दोनों की शादी अररिया के फारबिसगंज छुआपट्टी स्थित महावीर भवन में हुई। वहीं शादी के बारे में लड़की के पिता का कहना है कि यह विवाह दो दिलों ही नहीं बल्कि दो देशों के संबंधों का मिलन है। उन्होंने बताया कि भारतीय शादी की परंपराओं में उन्हें ज्यादा अपनापन लगा। ये उनकी लाइफ का सबसे यादगार पल है। 

ऐसी है दोनों की लव स्टोरी
बता दें कि अखिलेश मूल रूप से फारबिसगंज के छुआपट्टी का रहने वाला है जो लंदन में फ्रांस की कंपनी होटल सोफिटेल में मैनेजर के पद पर 2011 से ही कार्यरत था। अखिलेश हिंदी-इंग्लिश के साथ थोड़ा बहुत स्पेनिश भी बोल लेता था। वहीं सारा लंदन में ही यूसीएलएच में डॉक्टर है। सारा स्पेनिश और इंग्लिश अच्छी तरह बोल लेती है। इन दोनों का बातचीत भी इंग्लिश व स्पेनी का मिश्रण कर ही होती थी। सारा अखिलेश के होटल में आया करती थी, जहां 2015 में दोनों के बीच दोस्ती, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News